Awla- आंवला- आंवले के फायदे- Benifits Of Awla- 10 Best use of Awla

Awle ke fayde– हेलो दोस्तों आज मैं आपको इस लेख में Awla के फायदे के बारे में बताने जा रही हूँ। इसको आप रोज खाओगे तो आपकी बहुत सारी बीमारियां समाप्त हो सकती है। यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। तो आप समझ ही गए होंगे, कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां हम आंवले की बात कर रहे हैं। आंवला एक ऐसा फल है जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आंवले को आप कई प्रकार से खा सकते हो। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

आंवले के फायदे- Benifits Of Awla

10 Best use of Awla

हर दिन कच्चा आंवला खाने या आंवले का जूस पीने से दांत तथा मसूड़े मजबूत होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आंवला बहुत फायदेमंद होता है।आंवले का जूस पीने से हमको विटामिन सी भी मिलता है। जो कि हमें अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। आंवला खाने से हमारे बाल भी मजबूत होते हैं। हमारा वेट कम करने में भी आंवला मदद करता है। आंवले में विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट होता है।

जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। आंवले का प्रयोग हम सर्दियों के मौसम में ज्यादा करते हैं। आंवले का सेवन करने से स्किन टोन में भी सुधार होता है।आंवले का पानी पीने से हमारा वजन कंट्रोल होता है। एक आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ होते हैं। आवले का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं।आंवले का अचार जूस, मुरब्बा ,पाउडर बनाकर भी हम आंवले का प्रयोग कर सकते हैं।

बालों के लिए आंवले के फायदे

बालों के लिए आंवले के फायदे
बालों के लिए आंवले के फायदे

Amla बालों की समस्या को दूर करता है। बालों के लिए आंवले के फायदे बहुत हैं। आजकल हर कोई सफेद बालों की समस्या से जूझ रहा है। छोटी उम्र में भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर हम Amla का मिश्रण लगाए तो हमारे बाल जल्दी सफेद होने से बच जाएंगे। Amla रीठा और शिकाकाई को मिलाकर भी काढ़ा बनाकर हम बालों में लगा सकते हैं। यह बालों को मजबूत बनाता है।अगर आप आंवले का प्रयोग करते हैं, तो आपके बाल जल्दी सफेद नहीं होंगे। अगर आप अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हो तो आप आंवले का प्रयोग जरूर करें।

आंखों की बीमारियों में फायदा

आंखों की बीमारियों में फायदा
आंखों की बीमारियों में फायदा

Amla आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपकी आंखों में कुछ प्रॉब्लम है, तो आप आंखों में एक दो बूंद आंवले का रस डाल सकते हो। इससे आपको राहत मिलेगी। आंवले को पीसकर उसका पेस्ट भी बना सकते हो। और इसे लगाने से आपको आंखों के कईं रोगों से छुटकारा मिल सकता है। जैसे मोतियाबिंद। इसलिए आंवले के फायदे आँखों के लिए भी बहुत हैं।

स्किन में फायदा

आंवले का सेवन करने से हमारे स्किन टोन में भी सुधार होता है। इससे हमारे चेहरे का पिगमेंटेशन और दाग, धब्बे दूर होते हैं। आप आंवले का पाउडर व हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हो। इसके प्रयोग से चेहरे की झुर्रियां भी खत्म हो जाती है और हमारी स्किन चमकदार और हेल्दी हो जाती है। इसलिए आप आंवले का प्रयोग अपने चेहरे पर जरूर करें। आंवले के फायदे स्किन के लिए भी देखने को मिलते हैं।

पाचन शक्ति मजबूत करना

पाचन शक्ति मजबूत करना
पाचन शक्ति मजबूत करना

आंवले खाने से हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अगर आप इसे अपनी रोजाना दिनचर्या में शामिल करते हो, तो इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है। इसके साथ-साथ आप गैस की समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। आजकल हर किसी को गैस की समस्या हो रही है आंवले के प्रयोग से अपनी गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

दिल की बीमारियों से छुटकारा

आपको पता ही होगा कि आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है।आंवले में संतरे के मुकाबले 30 गुना अधिक विटामिन सी होता है। हर दिन आंवले खाने से दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। क्योंकि आंवला खाने से हमारा रक्त शुद्ध होता है।

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा
एसिडिटी की समस्या से छुटकारा

आजकल छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति को एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हो तो, आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवले का पाउडर चीनी में मिलाकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा अगर आप उसका जूस भी पीते हो तो आपको पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

Amla आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। आंवले को अमृत माना गया है। Amla का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर आप आंवले के पाउडर को शहद के साथ रोजाना लोगे, तो आपको मोतियाबिंद जैसे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है

अगर आप Amla खाते हो या उसका जूस पीते हो तो, आपका इम्यूनिटी सिस्टम और मजबूत हो जाएगा और हमारे शरीर में जो टॉक्सिन की मात्रा है, उसे भी बाहर निकालता है। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट कच्चा Amla खाते हो या उसका जूस पीते हो तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

हड्डियों को मजबूत बनाता है
हड्डियों को मजबूत बनाता है

आपको पता ही होगा कि आंवले में विटामिन ,कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जोकि हमारे जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। आंवले में पोटेशियम भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आप हमेशा आंवले का प्रयोग करें।

आंवला रक्त को शुद्ध करता है

आंवले का जूस पीने से रक्त शुद्ध होता है क्योंकि आंवले में सही मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो रक्तशोधक के रूप में हमारे शरीर में कार्य करता है और हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है। आंवला रक्त में आयरन के स्तर को भी बढ़ाता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपने देखा Amla कितना चमत्कारी फल है और आंवले के फायदे भी बहुत हैं। इसके सेवन करने से हमें कितने सारे फायदे होते हैं। तो दोस्तों इस आर्टिकल के द्वारा हमने यही बताने का प्रयास किया है , कि आंवले के बेनिफिट हमारे जीवन में क्या क्या है? तो आशा करती हूं कि इन टिप्स को पढ़कर आपको जरूर फ़ायदा होगा और आप इन टिप्सों को फॉलो करेंगे। मिलते हैं नए आर्टिकल के साथ। धन्यवाद।

FAQs

प्रश्न – आंवला कौन सी बीमारी में काम आता है?

उत्तर – आंवले में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन तत्व हमारा मेटाबोलिस्म ठीक रखता है और हमें सर्दी खांसी जैसी वायरल बीमारियों से बचाता है। इसलिए आंवले के फायदे अनेक हैं।

प्रश्न – सुबह खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है?

उत्तर – सुबह खाली पेट आंवला खाने से हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

प्रश्न – आंवला खाने से क्या लाभ होते हैं?

उत्तर- सुबह खाली पेट आंवले के फायदे – इससे शरीर अच्छे ढंग से डिटॉक्स हो जाता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म और इम्यून को बूस्ट करता है।

प्रश्न – आंवले की तासीर क्या होती है?

उत्तर –आंवला की तासीर बहुत ठंडी होती है। आंवले में सबसे अधिक विटामिन सी पाया जाता है, परन्तु आवला हर व्यक्ति को सूट नहीं करता है। हम लोग सर्दी में आंवला का सेवन कर सकते हैं।

सम्बंधित लेख –

Leave a Comment