बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें | Bina Exercise vajan kaise kam karen | Weight Lose Kaise karen | Weight Lose
Weight Lose – हेलो दोस्तों मैं आज आपके सामने एक नया आर्टिकल लेकर आई हूं, जिसकी मदद से आप जान पाओगे कि बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें। आजकल हर किसी के पास जिम जाने या एक्सरसाइज करने का टाइम नहीं होता है। आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगी जिसकी मदद से आपका वजन कम हो सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं।

बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें- Bina Exercise vajan kaise kam karen
ज्यादा से ज्यादा पानी पिए

पानी पीने के कई सारे फायदे हैं और वजन कम करना इनमें से एक है । आपने सुना ही होगा, हर कोई कहता है कि पानी पियो। पानी पीने से हम और हमारा शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ हाइड्रेट भी होता है और एक शोध में बताया गया है कि पानी पीने से भूख कम लगती है। कम से कम हमें 3 या 4 लीटर पानी 1 दिन में पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर में ग्लो के साथ-साथ चमक भी रहती है। ज्यादा पानी पीने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है। आप चाहे तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा या एक नींबू के रस को मिलाकर भी पी सकते हैं।
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

वजन घटाने का सबसे आसान तरीका है कि आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करें। क्योंकि फाइबर युक्त खाना खाने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है। जिस कारण हमें भूख नहीं लगती है। हमें हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। दाल, मटर को भी हम खा सकते हैं। आप फलों का जूस भी पी सकते हो। खूब सारा सलाद खाएं।
भरपूर प्रोटीन खाये

अगर आपको बिना व्यायाम के वजन कम करना है, तो प्रोटीन को अपने डाइट में शामिल करें । प्रोटीन युक्त डाइट से वजन नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। सुबह के नाश्ते में दही जैसे खाद्य पदार्थ को शामिल करें।
सोने से कुछ घंटे पहले खाना खा ले

डाइटिंग के बिना वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है, कि खाना खाने का समय सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि सोने से तुरंत पहले खाना खाने से वजन बढ़ता है। इसलिए आप सोने के कम से कम 3 घंटे पहले खाना खा ले। इसके साथ ही रात को हल्का खाना खाए। आप फाइबर युक्त सब्जियों से बना आहार भी खा सकते हो। सब्जी के साथ दो रोटियां शामिल करें। रात में हल्का भोजन ही करें।
सुबह का नाश्ता जरूर करें

नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी मील होता है। ऐसे में बढ़ते वजन को कम करने के लिए नाश्ता बहुत आसान तरीका है। हमारा नाश्ता पोस्टिक तत्व से भरपूर होना चाहिए। इसमें सिर्फ शरीर को ही ऊर्जा नहीं मिलेगी बल्कि वजन नियंत्रण रखने में भी मदद मिल सकती है। अच्छा नाश्ता करने से पेट दिनभर भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है। आप एक गिलास ताजे फलों का जूस और कहीं भी नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
अच्छी नींद लें और तनाव से रहें दूर

जब हम अपनी पूरी नींद नहीं लेते हैं, या किसी वजह से हम सो नहीं पाते हैं, तो यह हमारे मोटापे के बढ़ने का एक कारण होता है। या जब आप तनाव लेते हो, तो यह भी मोटापे के बढ़ने का कारण माना जाता है। इसलिए आप अपनी पूरी नींद लें और 1 दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। यदि आपको तनाव होता है तो आप मेडिटेशन योग का विकल्प भी चुन सकते हैं। सुबह – श्याम टहलने की कोशिश करें।
शुगर वाली चीजों का सेवन ना करें

सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा युक्त चीजों का सेवन ना करें। क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। जिससे कि हमारी चर्बी बढ़ने का खतरा बना रहता है। आप इनके बदले नारियल पानी या जूस भी पी सकते हैं। हमें सॉफ्ट ड्रिंक या अन्य कोई भी शुगर वाली चीजों को न ही खाना और न ही पीना चाहिए।
जल्दबाजी के बजाय आराम से करें

आजकल हर कोई खाना स्पीड में खाता है। जिससे हमारे शरीर में उतनी कैलोरी बढ़ जाती है। जितना कि बाहर के खाने से बढ़ती है। इसलिए खाने को हड़बड़ी में ना खाकर के बल्कि धीमे-धीमे और चबाकर खाना चाहिए और इससे हमारा खाना अच्छे से पच भी जाता है और हम मोटा होने से भी बच सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों अगर आप अपना वेट बिना व्यायाम के कम करना चाहते तो, आप इन टिप्सों को जरूर फॉलो करें और आप देखोगे कि आपका वजन कैसे जल्दी से कम हो जाएगा। तो मैं आशा करती हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आए आया होगा। आपके यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हैं तो हमें अवश्य कमेंट बॉक्स में लिखियेगा। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आप लोगो का दिल से धन्यवाद।
FAQs
प्रश्न 1 – बिना एक्सरसाइज के एक हफ्ते में 10 किलो वजन कैसे कम करें?
उत्तर – थोड़ा गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं और इसे अपने नाश्ते से एक घंटे पहले पी लें। साथ ही अपनी डाइट से चीनी और मैदा हटा दें। इसके साथ – साथ अपनी कैलोरी काउंट गिनें और इसे प्रतिदिन 1000 से 1500 कैलोरी के बीच रखें क्योंकि वजन घटाने के लिए कैलोरी की कमी जरूरी है।
प्रश्न 2 – गर्म पानी से कितने दिन में वजन कम होता है?
उत्तर – गरम पानी को पीने से शरीर के लिए कई तरह से फायदे है। जो कोई लोग वजन कम करना चाहते हैं, यह उनके लिए उपयोगी भी है लेकिन गरम पानी खुद वजन कम नहीं करता।
प्रश्न 3 – क्या सिर्फ डाइट बिना एक्सरसाइज के वजन कम कर सकती है?
उत्तर – आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे अधिक कैलोरी बर्न करने पर वजन कम हो जाएगा और यदि आप बर्न की गई कैलोरी से अधिक कैलोरी का खाना खाएंगे तो आपका वजन बढ़ेगा। आप कम खाकर अपने वजन को कम कर सकते हैं। लेकिन शारीरिक गतिविधि को करने से आप अकेले परहेज़ करने से ज्यादा कैलोरी जला सकते हैं।
प्रश्न 4 – पेट की चर्बी तुरंत कैसे कम करें?
उत्तर – अपने खाने में शुगर कम कर दें। क्योंकि शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है।
अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। सोयाबीन, टोफू, नट्स जैसे फूड्स में प्रोटीन होता है। साथै ही अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करें। अपना हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें। साथै ही फाईबर वाले फूड्स लें।
सम्बंधित लेख –
- Heart Attack Kya Hai? Heart Attack Ke Karan?
- Appendix Bimari Kya Hai | Appendix के लक्षण, कारण, उपचार और बचने का तरीका
- वेट कम करने के लिए डायट प्लान -weight kam karne k liye diet plan
- महिलाएं घर बैठे अपना वजन कैसे कम करें- Weight Loose For Women- Weight Loose- Best Tips For Weight Loose
- आंवले के फायदे- Benifits Of Awla- 10 Best use of Awla
- वजन कम करने के घरेलू उपाय- Wajan Kam Karne Ke Gharelu Upay- Weight Lose Tips