योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

योग क्या है?– हेलो दोस्तों आज मैं एक नया आर्टिकल लेकर आई हूंँ। योग क्या है ? योग सही तरह से जीने का एक विज्ञान है। हमें योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। योग का अर्थ एकता या किसी से बांधना है। यह शब्द संस्कृत शब्द यजु से लिया गया है। जिसका मतलब जोड़ना है। योग शब्द अपने आप में ही पूर्ण विज्ञान के समान है। जो हमारे शरीर मन और आत्मा को एक शांत बांधे रखता है।

योग मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है। जिसमें जीवन शैली को सही ढंग से जीने का तरीका बताया गया है। आजकल योग ने शारीरिक व्यायाम के रूप में अपना अलग ही स्थान बना लिया है। आजकल दुनिया भर में योग लोकप्रिय होता चला जा रहा है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। योगाभ्यास में कई अलग-अलग प्रकार के योगा कई अनुशासन सम्मिलित है।

योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi
योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

योग के प्रकार

योग मुख्य रूप से चार प्रकार के होते हैं

  • राजयोग
  • कर्म योग
  • भक्ति योग
  • ज्ञान योग
योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi
योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

राजयोग

राजयोग यानी राज्य संयोग इसमें ध्यान किया जाता हैं। इसके 8 अंग है-

इसमें –

  • यम ,नियम,
  • आसन ,
  • प्राणायाम,
  • प्रत्याहार ,
  • धारणा,
  • ध्यान और
  • समाधि।
योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

कर्म योग

हर कोई इस योग को करता है। कर्म योग ही सेवा का मार्ग है। कर्मियों का सिद्धांत है कि जो आज अनुभव करते हैं वह हमारे कार्यों से भूतकाल में बदलता है।जागरूक होने से हम वर्तमान से अच्छा भविष्य बना सकते हैं। स्वार्थ और नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।

भक्ति योग


भक्ति का मार्ग से सभी की स्वीकार्यता और सहिष्णुता पैदा होता है। इसमें भक्ति के मार्ग का वर्णन है सभी के लिए सृष्टि में परमात्मा को देखकर भक्ति योग भावनाओं को नियंत्रण करने का एक सकारात्मक तरीका है।

ज्ञान योग

अगर भक्ति को मन का योग माने तो ज्ञान योग बुद्धि का योग है।और इसे ऋषि मुनियों या विद्वानों का एक रास्ता है। इसमें ग्रंथों और ग्रंथ के अध्ययन के माध्यम से बुद्धि के विकास की आवश्यकता होती है। ज्ञान योग को सबसे कठिन माना जाता है।

योग क्या है- Yoga Kya Hai- What is Yoga in Hindi

योग के लाभ

नियमित रूप से योग करने से शरीर मन और आत्मा संतुष्ट रहती है।योग सभी चीजों में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। मन को शांत बनाए रखने में के लिए योग से बढ़कर और कोई नहीं है योग मन और दिमाग के 6 मुख्य फायदे-

मन और दिमाग शांत रखने में मदद करता है-

योग करने से हम अपने मन और दिमाग को दोनों को ही शांत रख सकते हैं। एक्सरसाइज से हम फिट रह सकते हैं पर योग करने से आपको मानसिक सुकून मिलता है।

बीमारियों से दूर रखता है

योग हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित रूप से योग करने से हमें अनेक बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती हैं। जो व्यक्ति योग करता है वह हमेशा स्वस्थ रहता है। और खुश रहता है। योग बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसलिए आजकल लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन में अपना लिया है। इसलिए हम सबको योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।

सुबह सुबह योग करने के फायदे

सुबह सुबह योग करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज योग करने से हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिससे हमें आल्यस नहीं आता। और हम पूरे दिन अपना कार्य सही ढंग से कर पाते हैं। योग करने से हम तनावपूर्ण रहते और हमेशा खुश नजर आते हैं।

अगर आप रोज योग प्राणायाम करते हैं तो आपका शरीर में लचीलापन आ जाएगा। योग हमारे पूरे शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाता है। जिससे सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करते हैं । आजकल हर कोई फ्लैक्सिबल बॉडी चाहता है।

फिट रहने में सहायक

आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है। और सुंदर दिखना चाहता है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं । और अनेक बीमारी से घिर जाते हैं। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आप अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें।

शरीर की थकान

जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव मरोड़ और खिंचाव जैसी कई परेशानियां होती हैं ।इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है। और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार सुचारू रूप से होता है।

रोगमुक्त

शरीर युवा योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। क्योंकि योग हमे रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग एक जड़ी बूटी का काम करता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों देखा आपने हम योग के द्वारा अपने शरीर को कैसे स्वस्थ और हेल्थी रख सकते हैं। योग के द्वारा हम अपने शरीर में लचीला, अपने शरीर को फ्लैक्सिबल बना सकते हैं। योग हमें अनेक बीमारियों से बचा सकता है। इसलिए हमें योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और हमें योग के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। अगर आप इन टिप्सों को फॉलो करोगे तो आप भी अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हो। तो चलिए मिलते हैं अगले आर्टिकल में। आशा करती हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। धन्यवाद।

सम्बंधित लेख –

Leave a Comment